छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एपः एसीबी और ईओडब्लू ने कार्रवाई की तेज... कई आईपीएस भी रडार में

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले मेंजेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के बाद ACB-EOW ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कई आईपीएस भी रडार में हैं। ACB-EOW ने पुलिस के कई आरक्षक और पुलिसकर्मियों को इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। ये सभी महादेव सट्टा मामले में संलिप्त बताए जा रहे है। इन पर आरोप है कि सभी प्रदेश में महादेव सट्टा को सुरक्षित तरीके से संचालित कराने के लिए पैसे लेते थे। 

महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया है। इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे। एप के जरिये क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिये एप का जाल तेजी से फैला और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले।

इस एप से धोखाधड़ी के लिए एक पूरा खाका बनाया गया था। इसे लेकर ईडी ने कार्रवाई की है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी पैसे लेने के आरोप है। जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तब ED ने ACB-EOW में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र में जो नाम आए हैं उसे क्लू मनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग जिले में दो से तीन आरक्षक इसी मामले में बर्खास्त किए गए है। गिरफ्तारी भी हुई है।