छत्तीसगढ़

इस रामनवमीं ननिहाल के रसोईयों के हाथ का भोग लेंगे छत्तीसगढ़ के भांचा राम

रायपुर। 17 अप्रैल को रामनवमीं का भव्य आयोजन पूरे देश भर में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर खासा उत्साह का माहौल है। रामनवमीं के पहले ही छत्तीसगढ़ के लगभग 60 हलवाई रसोईये अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। ये सभी हलवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गांव कुनकुरी के पड़ोसी गांव के हैं।

मुख्यमंत्री साय के निज सहायक ने बताया कि अयोध्या में रमेश भाई ओझा का नवरात्रि पर भजन का कार्यक्रम है। इसमें देश-विदेश से उनके श्रोता और सभी श्रद्धालु उपस्थित होंगे। लोगों में इसकी बड़ी उत्सुकता है। कौशिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ चूंकि राम जी का ननिहाल है। यहां से रसोइयों की टीम जो मुख्यमंत्री के निवास के बगल के गांव के लोगों की टीम रवाना की जा चुकी है। वह अपनी सेवाएं वहां पर देंगे और छत्तीसगढ़ इस मामले में राम जी के साथ अपना जुड़ाव प्रदर्शित करेगा। वहीं इन हलवाई के हाथों से बने प्रसाद का लाभ भक्त उठाएंगे।

तुसली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राम जी से अलग जुड़ाव है। यह उनका ननिहाल है। मुख्यमंत्री के निवास पर भी रामनवमीं में एक विशाल श्रद्धालुओं की टोली उपस्थित होते हैं, जो वहां पर जाता है। वह लाल ही लाल ड्रेस में पहने हुए श्रद्धालु वहां भजन कीर्तन भाव विभोर करके अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं. वहां भी सप्तमी, अष्टमी और नवमी में विशाल धार्मिक आयोजन होते हैं।