शराब घोटालाः पूर्व आईएएस टूटेजा भेजे गए एक दिन के लिए जेल
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले के मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को विशेष न्यायाधीश ने एक दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सोमवार को पुन: न्यायालय में पेश किया जाएगा और ED की टीम की रिमांड की मांग करेगी।
बता दें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को शनिवार को ED ने हिरासत में लिया था और आज सुबह ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सुबह गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को कोर्ट में पेश किया।