छत्तीसगढ़

ओडिशा के नवरंगपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में धमतरी के तीन लोगों की मौत

 

रायपुर। ओडिशा के नवरंगपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  इस भीषण हादसे में पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को जोड़ेगा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से 2 लोगों को गंभीर हालत में उमरकोट रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा ओडिशा के नवरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां कुंडे मुख्यमार्ग में जोड़िंगा के पास ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए, इस सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ ,धमतरी जिले के नगरी, बोराई क्षेत्र निवासी के रहने वाले चंदा गायकवाड, पवन टंडन, और पूनम वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित 5 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ओडिशा रायघर के धदरापारा गांव जा रहे थे,उसी दौरान ट्रक और ऑटो में भिडंत हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, और मौके पर मौजूद लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की,इधर हादसे की सूचना मिलते ही रायघर थाना प्रभारी रघुनाथ मांझी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, और मामले की जांच शुरु कर दी है।