छत्तीसगढ़

‘मिशन लक्ष्मी’ के तहत 58 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर ।मिशन लक्ष्मीके अंतर्गत भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में, महिलाओं से संबंधित पूर्ण शैक्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और निःशुल्क परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। यह आयोजन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें कुल 58 ठेका महिला श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित महिला श्रमिकों के एनीमिया व कैसर से संबंधित शंकाओं का समाधान कर, उन्हें आहार विशेषज्ञों द्वारा संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस शिविर में स्तन कैंसर व प्रजनन अगों के कैंसर के लक्षण, परीक्षण, सजगता और खान-पान सहित संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के पं. जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में, 08 अप्रैल 2024 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मिशन लक्ष्मीका शुभारंभ किया गया था। इस अवसर पर डॉ शायला जेकब, डॉ निशा ठाकुर, डॉ शुभस्मिता, डॉ प्रिया साहू, डॉ दीपक, डॉ. निशि मिंज, डॉ सरस्वती, लता मिश्रा, नर्सिंग स्टाफ से सुश्री प्रभा, टेक्नीशियन असरफ सहित भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय की पूरी टीम उपस्थित थीं।

8 अप्रैल 2024 को मिशन लक्ष्मीका शुभारम्भ, मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण कर किया गया था। मिशन लक्ष्मीयोजना, जेएलएन अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में, महिलाओं के व्यापक स्वास्थ्य से सम्बन्धित योजना है। जिसके पायलट प्रोजेक्ट में 50 महिला ठेका श्रमिकों को सम्मिलित किया गया था। इस मिशन में 12 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया है। साथ ही 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में कैंसर की जाँच हेतु पैप स्मीयर टेस्ट किया जाता है।