सुख-दुख साझा करने वृद्धाश्रम पहुंचे कलेक्टर, जानिए ऐसा क्या कहा कि भावुक हुए बुजुर्ग
2023-03-10 11:18 AM
143
रायपुर। आज की भागमभाग जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग अपने बड़े बुजुर्गों का साथ थोड़ देते है। ऐसे में यह बुजुर्ग वृद्धाश्रम में रह रहे है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में वृद्धाश्रम बना हुआ है। होली के बाद बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल श्रीवाटिका स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों का सुख-दुख साझा किया। कलेक्टर ने बुजुर्गों से कहा कि वे किसी प्रकार की चिंता न करें और खुद को बेसहारा न समझे। जो चाहिए मुझे बताए मैं उपलब्ध कराउंगा। कलेक्टर की बात सुन बुजुर्ग भावुक हो उठे।

बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने वृद्धाश्रम निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य तथा वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल का जायजा भी लिया। कलेक्टर बंसल ने वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों को फल व मिष्ठान वितरित किए। साथ ही वृद्धाश्रम में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर बंसल ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे किसी भी अधिकारी को निसंकोच बता सकते हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम की स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। तुलसी लोक विकास संस्थान छत्तीसगढ़ जिसके द्वारा संचालित श्री वाटिका वृद्धाश्रम जिसके अंतर्गत वृद्धजन अपने जीवन के अनुभवों को लेकर ऐसे संघर्षरत वृद्धजन यहां वृद्धाश्रम में रहकर जीवन का आनंद ले रहे हैं।

घर से भी दूर एक घर की कल्पना को कलेक्टर बंसल की मंशानुसार आदर्श बनाया जा रहा है। पेड़-पौधों के प्रति वृद्धजनों का लगाव और सुखी और आनंदपूर्ण जीवन जीने तथा यहां पर पुस्तकालय, स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि व्यवस्था कलेक्टर बंसल के निर्देशन में की गई है। परिसर में वृद्धजनों द्वारा सभी पर्व इत्यादि आनंदपूर्वक मनाए जाते हैं और प्रसन्नता रखते हुए जीवन का आनंद ले रहे हैं।