एकादशी से पूर्णिमा तक चल रहा पुरुषोत्तम योग का पाठ.. बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की योग एवं आध्यात्मिक समिति की ओर से देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक गीता के 15वें अध्याय यानी पुरूषोत्तम योग का प्रतिदिन आइलाइन मोड पर पाठ किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों के साथ मंडल के आजीवन सभासद जुड़ रहे है।
योग एवं आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि योग समिति के सदस्यों ने देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक लगातार पुरुषोत्तम योग के पठन का संकल्प लिया है। प्रतिदिन सुबह 7 बजे आनलाइन मोड पर पाठ होता है। जिसका लिंक सभी वाट्सएप ग्रुपो में शेयर किया जा सकता है।
आस्था ने आगे बताया कि श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का नाम 'पुरुषोत्तम योग' है. इस अध्याय में भगवान श्री कृष्ण ने पुरुषोत्तम के बारे में बताया है. इस अध्याय में बताया गया है कि पुरुषोत्तम कौन है और उसे जानने के बाद व्यक्ति बुद्धिमान होकर अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है. इस अध्याय में कुछ और बातें भी बताई गई हैं, जैसे भगवान समस्त जीवों के हृदय में निवास करते हैं, भगवान से ही स्मृति, ज्ञान, और विस्मृति आती है, भगवान ही सभी वेदों द्वारा जानने योग्य हैं, भगवान वेदांत के रचयिता और वेदों का अर्थ जानने वाल, भगवान की महिमा को पहचानकर हम उनके अस्तित्व को महसूस कर सकते हैं।