दिव्य महाराष्ट्र मंडल

टीचर बने चाचा नेहरू... बच्चों से पूछे प्रश्न और दिए आकर्षक उपहार

रायपुर। बाल दिवस साल का यही वो दिन होता है जब बच्चों को स्कूल जाने का डबल उत्साह रहता है। और हो भी क्यों न..। क्योंकि यह दिन ही बच्चों के लिए होता है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने जन्म दिन को बच्चों को को समर्पित कर दिया था। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार 16 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर शिक्षक चाचा नेहरू बने नजर आए। जिन्होंने बच्चों को आकर्षक सवाल पूछे और उन्हें आकर्षक उपहार भी भेंट किए।

आज सुबह की प्रार्थना भी शिक्षकों द्वारा की गई। जिसमें अंजली मैडम ने बाल दिवस की जानकारी दी। सुदेवी बिश्वास  और रेणुका मैडम ने बाल दिवस पर सुविचार व्यक्त किए। प्रीति मैडम ने प्रार्थना सभा में बच्चों से प्रश्न पूछे और भारती सहगल ने प्रतिज्ञा दिलाई। उसके पश्चात सभागार में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाल दिवस प्रश्न मंजूषा में अस्मिता कुसरे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर आधारित कुछ प्रश्न कक्षा अनुसार पूछे। जिन बच्चों ने सही उत्तर दिए उन बच्चों को कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू बनकर आए अक्षय सर ने प्राइज दिया। भोज, कृष्णा, शिवांश, विहान, छाया, श्रुति, तेजस, कार्तिक, ध्रुविषा आगे रहे।

शिखा गुप्ता मैडम ने "बचपन का जमाना था" सुंदर कविता प्रस्तुत किया।  सभी शिक्षिकाओं  भारती, श्वेता, अपर्णा आठले, प्रीति, शिखा शर्मा, हार्दिका, सुरेखा, अंजलि, रेणुका, किरण ,ज्योति ,विनीता सुंदरानी नृत्य व नाटक भी प्रस्तुत किया। इस पूरे कार्यक्रम को प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बहुत सराहा और बच्चों को चॉकलेट और स्वीट देकर उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।