दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चूड़ी और माचिस के गेम में दिवाली मिलन को बनाया रोचक

- एक मिनट गेम शो में सड्डू मोवा केंद्र में दिखा उत्साह

रायपुर। एक मिनट गेम हो तो मजा उठाने में कोई पीछे नहीं रहता। चूड़ी और माचिस का उपयोग पर महिलाओं ने सुंदर एक मिनट गेम खेला। जिसने महाराष्ट्र मंडल के सड्डू-मोवा महिला केंद्र की टीम ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। दिवाली मिलन पर आयोजित इस गेम ने आयोजन को काफी रोचक बना दिया।

शंकर नगर बालवाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के नये और 16वें महिला केंद्र में सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में दिवाली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के एक मिनट गेम शो का आयोजन हुई। इस खेल में महिलाओं को एक चूड़ी और माचिस की तीलीयां दी गई थी। हाथ में एक लुडो वाला पासा। पासा फेकने पर जितने नंबर आते, उनती माचिस की तीलीयां चूड़ी के अंदर डालनी थी। जिससे सबसे ज्यादा चूड़ी डाली वह गेम का विजेता रहा।

एक मिनट गेम शो में रेणुका पुराणिक विजेता, मधुरा भागवत दूसरे स्थान पर रही। सुरेखा पाटिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाखर और झुनका जैसे स्वादिष्ट व्यंजन के साथ सभी ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आरती पोतदार, मनीषा होशंगाबादे, प्राजक्ता अंतुलकर, उन्नती शाह, सुरेखा पाटिल, मधुरा भागवत, सुनीता लाड, श्रृति डोनगांवकर प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।