दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में आज गीता जयंती पर श्लोक 18 श्रीमद भगवत का सामूहिक पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक व योग समिति के तत्वावधान में चौबे कॉलोनी केंद्र और गीता परिवार प्रणीत की ओर से सोमवार, दो दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे गीता जयंती महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया है। इस मौके पर श्लोक 18 श्रीमद् भागवत गीता का सामूहिक पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात रामरक्षा स्तोत्र का सभी श्रद्धालु एक साथ पाठ करेंगे। महाआरती, महाप्रसाद के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
 
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते, श्यामल जोशी, आकांशा गद्रे, भारती देवरणकर से संपर्क किया जा सकता है। समन्वयक आस्था अभय काले ने महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न समितियां के पदाधिकारियों व आजीवन सभासदों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।