संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाई नाग पंचमी
रायपुर। सावन के इस पावन महीने में सोमवार 17 अगस्त को संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने नाग पंचमी उत्सव सेलिब्रेट किया। मार्निंग और डे दोनों शिफ्ट के बच्चों ने अपने-अपने स्तर पर इसे सेलिब्रेट किया। जहां बच्चों ने नाम पंचमी पर अपनी दादी-नानी से सुनी कहानियां सभी के साथ शेयर की वहीं शिक्षिकाओं ने नाम पंचमी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि सुबह हुई रिमझिम बारिश के बीच रेड हाउस की असेंबली में लावण्या साहू ने नाग पंचमी के बारे में बच्चों को बताया। असेंबली कंडक्ट करने का जिम्मा ऋषि चड्ढा लिया था। रेड हाउस की हाउस इंचार्ज श्वेता चौधरी ने बच्चों को नाग पंचमी की एक छोटी सी कहानी सुनाई। प्री प्राइमरी इंचार्ज अस्मिता कुसरे मैडम ने बच्चों को नाग पंचमी का महत्व और नाग पंचमी की किसान और उसके परिवार की कहानी बताई और हमें किस तरीके से सृष्टि को बिना नुकसान पहुंचा अपनी आजीविका करनी चाहिए यह समझाया। शाला के संगीत शिक्षक विवेक राजपूत को छत्तीसगढ़ में हुए सर्वप्रथम लाइव बैंड में प्रस्तुति हेतु इनकरेज सर्टिफिकेट दिया गया उसे आज बच्चों के समक्ष सर को सम्मान पूर्वक दिया गया। असेंबली में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति बच्चों को प्रेरणा देती है।
वहीं डे शिफ्ट की असेंबली में रेड हाउस के छात्रों ने भी नाग पंचमी सेलिब्रेट किया। असेंबली को रेड हाउस की इंचार्ज वर्षा गिरीभट्ट तथा शेफाली ठाकुर ने निर्देशित किया। कंडक्शन रूपेश साहू ने किया, नाग पंचमी पर भाषण अंशु साहू प्रस्तुत किया। आज की प्रतिज्ञा हर्षिता मोटवानी ने करवाई तथा कनिष्का ने आज का विचार प्रस्तुत किया। बच्चों ने नाग देवता की फोटो लगाकर वरिष्ठ शिक्षिकाओं चित्रा जावळेकर और आराधना लाल से पूजा करवाई।