दिव्य महाराष्ट्र मंडल

परितोष और नवीन ने दिव्यांग बच्चियों को दिया लैपटाप

- सीजीपीएससी की तैयारियों की राह होगी आसान

रायपुर। सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्था महाराष्ट्र मंडल रायपुर से जुड़ चुके उनके हर एक सदस्य में समाजसेवा का गुण निहित हो ही जाता है। फिर समाजसेवा का मौका सामूहिक रुप से मिले या एकल में हर एक सदस्य कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार, 10 दिसंबर को देखने  को मिला। जब मंडल के संत ज्ञानेश्वर के प्रभारी परितोष डोनगांवकर और सह प्रभारी नवीन देशमुख ने मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत उन दिव्यांग बच्चियों को उपहार स्वरूप लैपटाप दिया जो सीजी पीएससी की तैयारी कर रही है। लैपटाप पाकर बच्चियों के चेहरे में मुस्कान आ गई।

महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम मंडल से जुड़े  है। हम जो देखते हैं, उसे आत्मसात करते है। मंडल से जुड़ने के बाद हर कोई समाजसेवा का नजदीक से देखता है। ऐसे में उसके लिए प्रेरित होना स्वभाविक है। आज हमारे युवा साथी परितोष डोनगांवकर और नवीन देखमुख ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC), छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारी के लिए उपहार स्वरूप लैपटाप प्रदान किया। दोनों ने बच्चियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आश्वस्त भी किया।