दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रेलवे स्टेशन में दो वाटर कूलर लगाएगा महाराष्ट्र मंडल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल नए साल में रायपुर रेलवे स्टेशन में निधि सिंघानिया की ओर से स्व. नारायण सिंघानिया की स्मृति में दो वाटर कूलर लगाएगा। अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन में दो वाटर कूलर लगाने की प्रारंभिक प्रक्रिया के अंतर्गत संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार से मुलाकात कर उन्हें इस संदर्भ में आवेदन दिया जा चुका है। उनकी ओर से भी सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। वाटर कूलर लगाने की तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रेलवे की ओर से महाराष्ट्र मंडल को सूचित किया जाना है और उसके तत्काल बाद दो वाटर कूलर लगा दिए जाएंगे। ज्यादा संभावना इस बात की जताई गई है कि दोनों वाटर कूलर नए प्लेटफार्म नंबर सात पर लगाने की अनुमति मिल जाएगी।