महाराष्ट्र मंडल में संत ज्ञानेश्वर स्कूल का वार्षिकोत्सव आज
2024-12-19 07:25 AM
172
0- जायकेदार आनंद मेले की धूम रहेगी अलग से
रायपुर। संत ज्ञानेश्वर स्कूल का वार्षिक उत्सव 'धरोहर: एक विरासत' और आनंद मेला गुरुवार, 19 दिसंबर को शाम चार बजे से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में होगा। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा, तीज- त्योहार के साथ फ्यूजन से संबंधित एक से एक प्रस्तुतियां होंगी।
स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद, समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्यवसायी रोहित काले होंगे। बच्चों के लिए जिनका संबोधन प्रेरक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।
स्कूल के सह प्रभारी नवीन देशमुख ने बताया कि इस वर्ष स्कूल का वार्षिकोत्सव चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित किया गया है। इसकी अंतिम चरण की तैयारियां स्कूल और महाराष्ट्र मंडल प्रबंधन ने पूरी कर रही है। वार्षिकोत्सव के साथ महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ आनंद मेला भी लगाया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़िया, दक्षिण भारतीय से लेकर चायनीज आयटम तक स्कूली बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगे।