दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नेशनल रिंग फाइट में वर्तिका ने जीता ब्रांज... छत्तीसगढ़ के खाते पहला मैडल

रायपुर। आंध्रप्रदेश के कर्नूल में आयोजित 8वीं रिंग फाइट नेशनल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की वर्तिका क्षीरसागर ने ब्रांच मैडल जीतकर छत्तीसगढ़ के खाते में पहला मैडल लाया। 27 और 28 दिसंबर को आयोजित स्पर्धा में वर्तिका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्तिका की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के संरक्षक अजय मधुकर काले और मंडल सचिव व छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन दंडवते ने वर्तिका और पूरी टीम को बधाई दी। 

बतादें कि  छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ी, दो कोच और टीम मैनेजर गुरुवार सुबह 11.30 बजे वेनगंगा एक्सप्रेस से रवाना हुए थे । छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की ओर से टीम कर्नूल में खेल में अपना जौहर दिखा रही है। 

टीम के साथ जा रहे छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के महासचिव ओपी कटारिया ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों से चयनित 11 खिलाड़ी नेशनल खेलने आए है।  इनके साथ पुरुष कोच प्रवीण क्षीरसागर और महिला कोच मालती मिश्रा भी कर्नूल पहुंची है।