विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह से महाराष्ट्र मंडल ने की नववर्ष भेंट
2025-01-02 05:26 PM
755
- मंडल का मराठी कैलेंडर सौंपकर अजय काले ने दिया पिछले साल के कार्यों का ब्यौरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह से महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही मंडल के वर्ष 2025 का कैलेंडर भेंट किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने डा. रमन को कैलेंडर के एक- एक पन्ने पलटकर उस पर प्रकाशित सेवाभावी कार्यों, प्रकल्पों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
काले ने सर्व समाज को एकत्रित करने के लिए महाराष्ट्र मंडल की छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की एक बार और डा. सिंह को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी समाजों औऱ संगठनों को एकत्रित करने की दिशा में महाराष्ट्र मंडल का प्रस्ताव दो वर्षों से शासन- प्रशासन के पास लंबित है। काले ने डा. सिंह से कहा कि इस प्रस्ताव को दोबारा गति देकर अमलीजामा पहनाने की जरूरत है और इसमें आपके मार्गदर्शन व सहयोग की जरूरत है।

विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन ने महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि मंडल को नववर्ष और कैलेंडर के प्रकाशन की बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र मंडल सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है। निःसंदेह छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन प्रदेश के हर व्यक्ति को समाज से जोड़ने और जरूरतमंद लोगों की समाजसेवा करने में कारगर साबित होगा। इस अवसर पर मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, मंडल के सहसचिव सुकृत गनोदवाले, महाराष्ट्र मंडल भवन प्रभारी निरंजन पंडित, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, सखी निवासी प्रभारी नमिता शेष, शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी और अजय पुराणिक प्रमुख रुप से उपस्थित थे।