योग समिति ने किया विष्णु सहस्त्रानाम का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक और योग समिति की ओर से बीते दिनों सफला एकादशी के दिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ किया। योग एवं आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि नागपुर से जुड़ी डा. दीपाली अलोनी ने आनलाइन मोड पर विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कराया।
आस्था ने आगे बताया कि आनलाइन जुड़ने वालों में राजधानी से मेघा कोतवालीवाले, हेमा पराड़कर, संध्या खंगन, डा. अलखनंदा नारद, रोहिणी नेने, अर्चना जतकर, डा. दीपाली अलोनी, अंजलि नलगुंड़वार, दीपांजलि भालेराव, आस्था काले, डॉ सुहासिनी पटलवार, अरुण कुमार किरवई, विद्याजी, ज्योत्सना किरवाई और अरविंद जोशी प्रमुख रुप से जुड़े थे।