महाराष्ट्र मंडल में रामरक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ का वार्षिक समारोह 4 जनवरी को
2025-01-03 06:10 PM
456
- भगवान राम व हनुमानजी के भजनों से संगीतमय प्रस्तुतियों से झूमेंगे भक्तगण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति ने संत ज्ञानेश्वर सभागृह में चार जनवरी, शनिवार को सात बजे रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का वार्षिक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया है। गत वर्ष छह जनवरी को रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ करने का अभियान मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से शुरू किया गया था। यह अभियान 28 दिसंबर को 52वें सप्ताह में राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ करने के साथ ही एक साल पूरा कर गया है।
कार्यक्रम की आयोजक आध्यात्मिक समिति की सह प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि शनिवार को लगातार 53वें सप्ताह और इस अभियान के दूसरे वर्ष के पहले कार्यक्रम में मिले सुर हमारा की टीम हनुमान जी की भजनों की सुरमय प्रस्तुति देंगी। वहीं सुर संतृप्ति टीम के प्रतिभाशाली गायक- गायिकाएं भगवान रामजी के संगीतमय भजन सुनाएंगे। महिला केंद्रों की ओर से रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। तत्पश्चात देवी- देवताओं की महाआरती की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं व सभासदों के अलावा सामान्य भक्तजनों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।