महाराष्ट्र मंडल में अंतर संस्था एवं अंतर समाज कैरम स्पर्धा 26-27 अप्रैल को
2025-03-29 05:00 PM
255
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति की ओर से दो दिवसीय अंतर संस्था एवं अंतर समाज कैरम स्पर्धा के आयोजन 26 और 27 अप्रैल को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में किया जा रहा है। स्पर्धा सिर्फ संस्था या समाज के सदस्यों के लिए है। स्पर्धा के लिए न्यूनतम प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं विजयी प्रतिभागी को शील्ड, प्रमाणपत्र के साथ नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और खेलकूद की प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए कैरम स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा में राजधानी रायपुर के विभिन्न संस्थाओं और समाज के सदस्य भाग ले सकते है। स्पर्धा में भाग लेने वाले पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग प्रतिभागियों को अपना नाम, संस्था/समाज का नाम, मोबाईल नंबर, प्रवेश शुल्क के साथ महाराष्ट्र मंडळ, रायपुर को भेजा जाना है।
मालती मिश्रा ने आगे बताया कि एकल स्पर्धा में महिला और पुरूष वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया । वहीं युगल पुरूष के लिए 1000 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। उक्त स्पर्धा में विजेता एवं उपविजेता को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9993059700 और 9329822985 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।