दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रायपुर जिला महिला ट्राई सीरीज में प्लेयर ऑफ़ द मैच बनीं नूतन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमेशा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है। इसी कड़ी में स्कूल में कक्षा 11वीं कामर्स की छात्रा नूतन कौशिक ने रायपुर जिला महिला ट्राई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। नूतन को इस सीरिज में प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है।

संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि नूतन स्कूल में 11वीं कामर्स की छात्रा है। रायपुर जिला महिला ट्राई सीरीज में नूतन ने रायपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता। नूतन जो अंडर-15, अंडर-17,  अंडर-19 आदि में विगत कई वर्षों से महिला क्रिकेट में खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है । विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने नूतन की सराहना करते हुए समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई दी।