दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शंकर नगर महिला केंद्र में कोंकणी लोकगीत और गणपति वंदना के साथ मनाया गया हल्दी कुंकू

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की शंकर नगर महिला केंद्र द्वारा विगत दिनों शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में हल्दी कुंकू बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर को और अधिक यादगार बनाने के लिए महिलाओं ने गणपति वंदना के साथ कोंकणी लोकगीत की आकर्षक प्रस्तुति भी दी। मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने कहा कि हल्दी कुंकू एक महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है। जो भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह पवित्रता, समृद्धि, वैवाहिक सुख और प्रेम का प्रतीक है। 

600

हल्दी कुंकू कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना के साथ किया गया, जिसे जया कोटस्थाने ने प्रस्तुत किया। केंद्र की सदस्य वृन्दा वोडितेलवार ने कोंकणी लोकगीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति किया। जया कावडकर के निर्देशन में चैत्र गौरी सजावट और जन्म आई चा गाने पर श्रुति, जया, अंजली, जया, वृन्दा, अदिति जोशी और पिंकी ने शानदार प्रस्तुति दी। पिंकी रामटेके की ऐसा ग्रुप कहा मिलेगा की प्रस्तुति के साथ रेकी मास्टर ज्योति अंदनकर का केंद्र की संयोजिकाओं द्वारा सम्मान किया गया।

आयोजन में अनेकता में एकता का परिचय देते हुए विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध साड़ियों में से बनारसी, मेखला चादर, माहेश्वरी, चुनरी, पैठणी, केरल की कसाउ और छत्तीसगढ़ की कोसा के परिधान के साथ फैशन शो में वृन्दा,जया, अदिति, पिंकी, जया, अंजली और श्रुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रुति पाठक तथा आभार प्रदर्शन जली जोगदंड ने किया। उपस्थित सदस्यों को डाळ, करंजी, कचौरी, पन्ह के स्वल्पाहार के साथ हलदी कुंकु का अविस्मरणीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।