मंडल के महिला केद्रों में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
सड्डू मोवा, देवेंद्र नगर, रोहिणीपुरम, अमलीडीह और लालपुर केंद्र में हुआ पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से माह के हर शनिवार होने वाला राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार भी सभी महिला केंद्रों में उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के सड्डू-मोवा, देवेंद्रन नगर, रोहिणीपुरम, अमलीडीह और लालपुर केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिरों में पहुंच राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि सड्डू मोवा केन्द्र के सदस्यों ने आरेंज कंट्री मोवा के मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान शालिनी जोशी, उर्वशी उरगांवकर, मंजूषा काळकर, डॉ संध्या उरगांवकर, स्वाति कोरान्ने, मनीषा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, शशी दुरेजा, अंजु राजपाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा पाठ के साथ आरती और भजन गायन भी किया।

आस्था काले ने आगे बताया कि वहीं देवेंद्र नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या श्वेता सायंकर के घर राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान हर्षला भारम्बे, शीतल रणदीवे, रोशनी मेढेकर, विद्या लोखंडे और श्वेता सायंकर शामिल हुई। इसी तरह मंडल के 17वें महिला केंद्र न्यू राजेंद्र नगर-कमलविहार-लालपुर महिला केंद्र की सदस्यों ने भी पाठ किया। इस दौरान ज्योति बनकर, नीलिमा लाकपाले, अल्का बापट, मंगला मिश्रेकर, तृप्ति करमरकर, मैथिली ठोके, सुखदा लाखे, सरिता लुलु, साधना धगमवार, स्मिता कायदे शामिल हुई।

इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र द्वारा किए पाठ में कल्पना किरवईवाले, अपर्मा वराहपांडे, सीमा बक्षी, चित्रा बल्की, जयश्री भूरे , अलका कुळकर्णी, सोनाली कुळकर्णी, मीना विभूते, साधना बहिरट, अचला मोहरीकर, प्रांजल बल्लाल शामिल हुई। वहीं अमलीडीह केंद्र द्वारा किए गए पाठ में अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाड़े, शोभा जोशी, पुष्पलता देवांगन और कंचन साहनी उपस्थित थीं।