दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के पांच महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की पहल पर हर शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस सप्ताह भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा।  मंडल के पांच महिला केंद्र रोहिणीपुरम, डंगनिया, कोटा, टाटीबंद और अमलीडीह की महिलाओं ने अपने सदस्यों और स्थानीय मंदिरों में उपस्थित होकर शनिवार को हनुमान चालीसा और रामस्तोत्र का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने कहा कि इस शनिवार को टाटीबंध महिला केंद्र की टीम ने गणेश मंदिर हाल में हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान अंजली खेर, कुंद्रा अत्रे, सोनल पेदे, हर्षा पेदे, सारिका पोराटे, अंजली देवोधी, रचना विंचुलकर, विनिता मरकले, नंदा दहिकर, रश्मि गोवर्धन, संगीता देशपांडे, वंदना आठले, जया देशमुख, रेणु देशमुख और लीना साठे प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं। इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या प्राची गनोदवाले के घर पर पाठ किया।  

डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल में अपनी नियमित बैठक आयोजित कर पाठ किया। इस दौरान अनुभा जाऊलकर, दिव्या पात्रीकर, दीपांजलि भालेराव, प्रीति रणधीरे, प्रीति काले, प्रियंका, रश्मि, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, चित्रा, अनुजा महाडिक, नमिता शेष, संध्या अनिल कुमार, विजया भाले, शिल्पा पराड़, ज्योति डोलस, अर्चना कुलकर्णी, अनामिका महाजन और शुभांगी रूद्रजवार उपस्थित थीं।

आस्था काले ने आने बताया कि इसी तरह कोटा केंद्र की महिलाओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। केंद्र की वरिष्ठ सदस्य वैजयंती शेंडे कबीर नगर के घर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मोहिनी भिड़े, मल्लेवार, आरती दिवाटे, श्रीमती हेलोडे, सुदक्षिणा शेंडे जया देशमुख, माधुरी इंगोले, वैशाली पुरोहित, वंदना कालमेघ, श्वेता खरेविदुला चिखलीकर, प्रीति यादव, वर्षा चोपकर, शुभांगी शेंडे एवं गौरी शेंडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इधर अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा पाठ रजत प्राइम, अमलीडीह में किया। जिसमें अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाकरे, अर्चना धर्माधिकारी, अक्षरा भगाडे, नीता डूमरे,  सुगंधा, ममता जगताप, प्रिया काडु, प्रेरणा सप्रे, मेघा जोशी, शोभा सोनाये, रितिका चंदेल महिलाओं ने एकस्वर में पाठ किया।