वीर सावरकर लिखे 200 शब्दों में निबंध... महाराष्ट्र मंडल को करें प्रेषित
रायपुर। स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जयंती 28 मई को मनाई जाएगी। इस उपलब्ध पर महाराष्ट्र मंडल की साहित्य समिति द्वारा वीर सावरकर पर 200 शब्दों का निबंध लोगों से आमंत्रित किया गया है। अगर आप भी लेखन में रूचि रखते है तो इस संबंध में निबंध लिख सकते है।
मंडल के साहित्य समिति प्रमुख कुमुद लाड ने बताया कि स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जयंती 28 मई के संदर्भ में 200 शब्दों में सावरकर जी के जीवन प्रसंगों पर लेख आमंत्रित है। 28 मई को वीर सावरकर जयंती पर उत्कृष्ट लेख को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों का लेख महाराष्ट्र मंडल कार्यालय अथवा मराठी साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड को उनके वाट्सएप (9009536654) पर 22 मई तक मिल ही जाए।
लाड ने आगे बताया कि निबंध 200 शब्दों में, कागज के एक ओर साफ अक्षरो में हिंदी भाषा में लिखा होना चाहिए। निबंध के अंत मे प्रतिभागी की जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर और पता जरूर लिखा होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिनके पास भी दान करने के लिए वीर सावरकर जी से संबंधित साहित्य, पुस्तक, पत्रिकाएं हो, तो 22 मई तक मंडल कार्यालय में दान दे सकते है या सम्पर्क कर सकते है।