दिव्य महाराष्ट्र मंडल

विश्व पर्यावरण दिवस पर महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने जीईसी कैम्पस में रोपे पौधे

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस सेजबहार में एनएसएस की टीम और कालेज स्टाफ के साथ पौधरोपण किया है। इस दौरान आम, पारिजात, जामुन, नीम, केसिया सामिया और झारूड के पौधे लगाए गए। पौधरोपण की शुरूआत प्रिंसिपल डॉ एमआर खान ने आम का पौधा लगाकर की।

पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल की पर्यावरण समिति ने  मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले के मार्गदर्शन में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस सेजबहार में पौधरोपण किया।  पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत जीईसी के प्राचार्य डॉ एमआर खान ने आम का पौधा लगाकर की।  जिसके बाद पर्यावरण समिति, एनएसएस के छात्र और कालेज के स्टाफ ने मिलकर पौधरोपण किया।

पर्यावरण समिति की पुरुष प्रमुख वैभव बर्वे और महिला प्रमुख अनघा करकशे ने बताया कि आज शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में मंडल की पर्यावरण समिति ने पौधरोपण किया। इस वसर पर पर्यावरण समिति की अर्चना पराड़कर सीमा मिसले के साथ कालेज के प्राचार्य डॉ एमआर खान,डॉ अजय त्रिपाठी, डॉ आरएस परिहार , डॉ श्वेता चौबे, रवि कुमार, प्रशांत साहू पीओ एनएसएस, डॉ शशिबाला किंडो पीओ एनएसएस, मंजीत सोनवानी, मंगल सिंह मेरावी, संदीप गोयल सर, एनएसएस के प्रदीप मतावले, भानुप्रताप आदिले, दीपांजलि साहू, चंद्रकला शोरी, नीलकमल राम, राजू पटेल, लक्ष्मण प्रसाद पटेल, दिनेश सिन्हा उपस्थित थे।