संत ज्ञानेश्वर के शिक्षकों ने जाना विज्ञान, गणित और अकाउंट्स कैसे मदद करेगा रोबोटिक्स विज्ञान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में टेक्निकल एजुकेशन में जोर देते हुए कंप्यूटर क्लासेस में रोबोटिक विषय को जोड़ने की के तहत संपूर्ण स्टाफ की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसे रोबोटिक स्पेशलिस्ट ' मोहम्मद उमर दराज' ने लिया। मो. उमर ने रोबोटिक विषय के बारे में संपूर्ण फैकल्टी को जानकारी देते हुए तथा कंप्यूटर और लैपटॉप के माध्यम से प्रोग्रामिंग और रोबोटिक्स को प्रदर्शित करते हुए प्रयोगिक जानकारी भी दी।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि मो. उमर ने विद्यालय के कंप्यूटर टीचर वर्षा मैडम और राजपूत सर की मदद से अपने रोबोट प्रोग्रामिंग आदि की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा को छोड़कर रोबोटिक्स विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और अकाउंट्स आदि सभी विषयों में बच्चों को और शिक्षकों को मदद करेगा। उन्होंने बताया कि रोबोटिक एक्टिविटी बेस और लर्निंग बेस विषय है। हमारी सरकार मेक इन इंडिया के तहत सभी विद्यालयों में रोबोटिक की स्वामी शिक्षा उपलब्ध करा रही है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में तकनीकी ज्ञान समृद्ध रहे।
सभी शिक्षकों ने पूरी कार्यशाला में बड़े ध्यान से सुना और उनकी बातों को समझा और अपने डाउट्स को क्लीयर किया। जैसे अपर्णा मैडम ने स्टीम का फुल फॉर्म पूछा, STEM इस टाइम का फुल फॉर्म साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग तथा मैथ्स ऐसा उमर सर ने बताया।
लाल मैडम ने प्रोग्रामिंग से संबंधित प्रश्न किया तथा ड्रे एंड ड्रॉप मेथड को समझने का प्रयास किया। अस्मिता मैडम ने मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक व डिजाइनिंग थिंकिंग को समझने का प्रयास किया।। सभी की शंकाओं का मो. उमर ने तथा रोबोटिक से रिलेटेड वीडियो भी प्रदर्शित किया। इस कार्यशाला का संचालन तथा निर्देशन सह प्रभारी नवीन देशमुख ने किया।