पर्यावरण संरक्षण के लिए महाराष्ट्र मंडल के साथ कार्य करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों में सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम अपनी सहभागिता निभाएगा। पर्यावरण दिवस पर मंडल में आयोजित संगोष्ठी पर सहभागिता निभाते हुए फोरम के अध्यक्ष प्रकाश सुराधनीवार ने उक्तशय के विचार रखे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मंडल समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। अध्यक्ष अजय मधुकर काले की अगुवाई में यह समाजसेवा का प्रयास प्रशंसनीय है। अब पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम में साथ होगा।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रकाश सुराधनीवार ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस पर हमारे बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजिया राहटकर पहुंची। जिन्हें सुनने का मौका हमें मिला। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ विजय जैन ने हमें बताया कि घर पर कौन-कौन से पौधे लगाए जो हमें आक्सीजन देंगे। हम प्रयास करेंगे कि फोरम के सभी सदस्य अपने अपने घरों पर उन पौधों को लगाए। और डॉ जे एस उरकुरकर ने हमें पौधों की देखरेख को लेकर कई टिप्स दिए। जो हमारे लिए काफी कारगर साबित होंगे। फोरम के सचिव राजकुमार शुक्ला ने भी सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम पर्यावरण के लिए सजग नहीं होंगे तो आने वाला कल बड़ी परेशानी लेकर आएगा।