अनुपयोगी सामग्रियों का रचनात्मक प्रयोग... सजे घर के आंगन
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ योजना अंतर्गत समुदाय प्रबिंधत प्रशिक्षण केंद्र में लाभार्थी महिलाओं को संत ज्ञानेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने अनुपयोगी सामग्रियों का रचनात्मक प्रयोग पर घर सजाने के टिप्स दिए। अभियान की लाभार्थी महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान अस्मिता कुसरे ने प्रतिभागियों को घर में अनुपयोगी पड़ी सामग्रियों का रचनात्मक उपयोग करते हुए सजावटी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं तैयार करना सीखाया। खासकर महिलाओं ने आसानी से और खूबसूरती से कारपेट रंगोली, फ्लावर रंगोली बनाना सीखा। उन्हें फूलों की पंखुड़ियों, गुलाल, रंगोली, सुपारी, मास्किटो क्वाइल सहित विभिन्न डिजाइनों और तकनीकों का उपयोग करते हुए रंगोली बनाना सिखाया गया। जो व्यावहारिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।