टीचिंग को धारदार बनाने स्वयं का अपडेटशन बेहद जरूरीः नीपा चौहान
2025-06-13 04:18 PM
540
- होली हार्ट्स एकादमी की प्राचार्य नीपा चौहान किया शिक्षकों को मोटीवेट
रायपुर। अगर आपने टीचिंग जैसे प्रोफेशन में अपना कैरियर बनाने की सोची है तो आपको अपनी टीचिंग को धारदार बनाने के लिए स्वयं को अपग्रेड करना तथा समय के साथ हो रहे परिवर्तन को आत्मसात करना होगा। तभी आप सीधे तौर पर बच्चों से जुड़ी रहेंगी। उक्ताशय के विचार होली हार्ट्स एकादमी की प्राचार्य नीपा चौहान ने महाराष्ट्रउ मंडल के संत ज्ञानेश्व र स्कू ल में टीचर्स डेवलपमेंट वर्कशॉप में व्यचक्तप किए।
वर्कशॉप के चौथे दिन गुरुवार, 12 जून को होली हार्ट्स एकाडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य नीपा चौहान ने प्रैक्टिकल लर्निंग पर जोर देते हुए टीचर्स से कहा कि आज थ्योरी के बजाए प्रैक्टिकल की लर्निंग बच्चों को सीखाने में काफी मदद करती है। बच्चों को प्रोजेक्ट और प्रजेंटेशन में इनवाल्व करें। शिक्षक को हमेशा सीखते रहना चहिए। आप सभी को नई शिक्षा नीति को भी समझना होगा।
चौहान ने कहा कि शिक्षक को क्लास के हर एक विद्यार्थी को व्यक्तिरुप रुप से पहचानना चाहिए। इससे बच्चों को यह लगता है कि टीचर उन्हें ही देख रही है, उनकी ओर ध्यान दे रही है। टॉपिक वाइज टेस्ट लेना चाहिए। गर्ल्स और बॉयज की अलग काउंसलिंग करनी चाहिए। लगभग प्रतिदिन असेंबली में एक टीचर का भाषण होना चाहिए।
वर्कशाप के दौरान विद्यालय प्रभारी परितोष डोनगांवकर, प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ीतेलवार ने चौहान मैडम का स्वागत करते हुए उन्हें स्कूल मोमेंटो भी प्रदान किया। वर्कशाप का संचालन आराधना लाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनिधि रोकड़े ने किया।