मोबाइल से दूरी बनाकर स्कूल की किताबों और स्टोरी बुक को दें समयः मधु यादव
2025-06-28 01:35 PM
322
- नेशनल एजुकेशन पालिसी के बारे में शिक्षकों और बच्चों को बताया
रायपुर। नई शिक्षा नीति को लेकर महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शनिवार 28 जून को वर्कशाप का आयोजन किया गया कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय से रिटायर्ड लायंस क्लब की अध्यक्ष रही मधु यादव ने शिक्षकों और बच्चों को नेशनल एजुकेशन पालिसी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से बच्चों से दूरी बनाकर स्कूल की किताबों और स्टोरी बुक पढ़ने के लिए समय निकालने की बात कहीं।
वर्कशाप के दौरान मधु यादव ने अपने अनुभवों के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को नेशनल एजुकेशन पालिसी (NEP) के बारे में बताया। उन्होंने प्रैक्टिकल तथा खेलकूद द्वारा बच्चों को पढ़ाने की तकनीक के बारे में बताया हुए डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों से कई एक्टिविटीज भी कार्रवाई, जिसको बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक पूरा किया। जैसे की उन्होंने एक शब्द 'कैरम बोर्ड' बच्चों को दिया और इसी एक शब्द के अक्षरों का इस्तेमाल कर बच्चों ने अनेक शब्द बनाए और उन्हें मैडम ने गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया। भावना, लावण्या हिमानी आदि बच्चों को भी मैडम ने स्टोरी बुक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें कहानियां पढ़ने के लिए भी प्रेरणा दी।
उन्होंने शिक्षकों से पूछा कि "5+3+3+4" क्या है। इस पर शिक्षिका विनीता सुंदरानी ने कहा कि यह अंक क्लास के विभाजन को दर्शाता है। फाउन्डैशनल के 5 वर्ष प्री-प्राइमरी की तीन क्लास के साथ पहली और दूसरी को दर्शाता है। इसी प्रकार प्रिपेरटोरी के तीन साल तीसरी से पांचवीं के लिए है। इसके बाद का तीन छठवीं से आठवीं के लए और लास्ट के चार साल सेंकंडरी एजुकेशन के लिए 9वीं से 12वीं तक को दर्शाता है।
इससे पूर्व शिक्षिका सुदेवी विश्वास ने मधु यादव का सम्मान सूत की माला और मोमेंटो देकर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप्राचार्य राहुल वोड़ीतेलवार विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अपर्णा आठले, अतिथि परिचय चौधरी मैडम और धन्यवाद ज्ञापन अस्मिता कुसरे मैडम ने किया।