दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल में आषाढी स्‍वरगंध का संगीतमय कार्यक्रम 5 जुलाई को

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में पांच जुलाई, शनिवार को शाम सात बजे से आषाढी स्‍वरगंध का आयोजन किया गया है। दुर्ग- भिलाई के 12 कलाकार व‍िभिन्‍न वाद्य यंत्रों के साथ विट्ठल के भजनों के साथ सुगम संगीत की सुमधुर प्रस्‍तुति देंगे।
 
कार्यक्रम के संयोजक परितोष डोनगांवकर ने बताया कि कार्यक्रम मूलत: भगवान विट्ठल (कृष्‍ण) के भजनों पर आधारित होगा। इसमें ‘पांडुरंग- पांडुरंग बोलतो मृदंग’, ‘कानड़ा राजा पंढरीचा’, ‘विठू माउली तू’, ‘विट्ठल आवडिने प्रेम भाव’, विठ्ठला तू वेढा कुंभार जैसे भजनों पर श्रोता झूमने पर विवश होंगे। इसके अलावा श्रोताओं को सुगम संगीत की रसधारा में गोते लगाने का अवसर भी होगा। इस मौके पर सान्वी अवधुत अपने कत्थक नृत्य से प्रभावित करेंगी। वहीं हर्षवर्धन वझे अपने साथी कलाकारों के साथ लघु नाटि‍का का मंचन करेंगे। इसके अलावा समूह गीतांची की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम का संचालन मुकुंद अवधुत व अजित मोने करेंगे। 
 
परितोष के अनुसार अजय लौंढे, आशीष करमरकर, दिलीप पाठक, प्रशांत देशपांडे, श्रीकांत देव, मिलिंद इंदुरकर, विनय गडकर, रेवती जोशी, पूजा नालमवार को सुमधुर भजनों के साथ सुगम संगीत भी सुनने को मिलेंगे। आध्‍यात्मिक समिति की समन्‍वयक आस्‍था काले, कला और संस्‍कृति समिति‍ के प्रमुख अजय पोतदार और सांस्‍कृतिक समिति की प्रभारी प्रिया बक्षी ने भक्ति संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।