महिला केंद्रों के साथ संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने भी शुरू किया हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महराष्ट्र मंडल के 16 महिला केंद्रों में हर शनिवार को होने वाले हनुमान चालीसा पाठ अब मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में भी नियमित रुप से शुरू कर दिया गया। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शनिवार एक्टिविटी के अंतर्गत योगा के साथ अब हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ बच्चों द्वारा किया जा रहा है। शिक्षिका अपर्णा आठले के मार्गदर्शन में पहली से पांचवीं तक के बच्चे अभी इसमें शामिल हो रहे है।

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव आचार्य चेतन दंडवते ने कहा कि आध्यात्मिक समिति के इस अभियान में स्कूली बच्चों का जुड़ना प्रशंसनीय है। मंडल द्वारा संचालित इस स्कूल में हम बच्चों में सनातन संस्कृति के संस्कार को पल्लवित करने का कार्य करते है। इस अभियान में बड़े बच्चों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने कहा कि इस शनिवार को मंडल के रोहिणीपुरम, चौबे कालोनी, सरोना सहित अन्य केंद्र की महिलाओं ने अभियान को 78वें सप्ताह पूरे उत्साह के साथ जारी रखा। रोहिणीपुरम महिला केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या रचना ठेंगड़ी के निवास पर एकत्र होकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान विशेष रुप में मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल उपस्थित रहीं। इसके साथ अलका कुळकर्णी, अचला मोहरीकर, सुनिता रामटेके, जयश्री भूरे, वीणा वंडलकर, मीरा कुपटकर, अपर्णा वराडपांडे, संध्या खंगन, श्यामल जोशी, सीमा बक्षी, स्मिता बल्कि, प्राची जोशी , श्रेया टल्लू , रचना ठेंगडी, अपर्णा जोशी, चित्रा बल्कि, शताब्दी पांडे, सोनाली कुळकर्णी, प्राची गनोदवाले, रितु बहिरट, साधना बहिरट, राजश्री वैद्य और अनुभा साड़ेगांवकर शामिल हुई।

आस्था ने आगे बताया कि इसी तरह सरोना केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या नेहा किल्लेदार के घर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमें रमा धारवाडकर, विभा पांडे, आरती ठोंबरे, नेहा किल्लेदार, मीना नवरे, प्रियंका बोरवणकर, जयश्री ढेकणे उपस्थित रही। वहीं चौबे कालोनी महिला केंद्र की टीम ने प्राची डोनगांवकर के घर पर पाठ किया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्या अपर्णा काळेले, संयोजिका अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोंनगावकर, प्रीति शेष, प्रियंका डबली, गौरी क्षीरसागर, शीतल आर्विकर, स्वाति डोंनगांवकर, नीलिमा डोंनगांवकर, सुषमा आप्टे, पल्लवी मुकादम, श्रुति बर्वे, मालविका राजिमवाले और पुष्पा पाठक उपस्थित रहीं।