भगिनी मंडल ने मनाया डॉक्टर दिवस, महिला चिकित्सक सम्मानित
2025-07-01 10:00 PM
610
0- मानसून में महिलाओं को बरतनी चाहिए अतिरिक्त सावधानी: डाॅ. नलिनी
रायपुर। विश्व डॉक्टर दिवस के अवसर पर भगिनी मंडल ने वरिष्ठ डॉक्टर नलिनी राजिमवाले, डॉ. मंजुषा वैशंपायन, डॉ. बबिता बिठले का अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. राजिमवाले ने अनौपचारिक चर्चा में कहा कि मानसून में महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है, ताकि पूरा परिवार रेनी सीजन के तमाम इंफेक्शन से बचा रहे और पूरी तरह स्वस्थ्य रहे।
डॉ. नलिनी ने जोर देकर कहा कि बारिश के मौसम में तेलीय पदार्थों से बचना चाहिए क्योंकि पूरे साल में सबसे कम पाचन क्षमता वर्षा ऋतु के दौरान ही होती है। खासकर हमें अपने बच्चों के खानपान पर विशेष नजर रखनी चाहिए। यही सावधानी स्कूल के लिए उन्हें टिफिन देते समय भी बरतनी चाहिए।
चौबे कॉलोनी स्थित भगिनी मंडल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीषा वरवंडकर, सचिव सुषमा आप्टे, कोषध्यक्ष गौरी क्षीरसागर, प्रमोदिनी देशमुख, पुष्पा गोवर्धन, संगीता निमोणकर, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, अवंती अग्निहोत्री, सुनीता कुलकर्णी, अनुपमा बोधनकर, अलका मराठे, मालविका राजिमवाले, अंजलि मोहरील, प्राची डोनगांवकर, चारुशीला देव, जयश्री गुरलवार सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।