श्री सत्य साईं बाबा के प्रवाहिनी रथ का महाराष्ट्र मंडल में होगा भव्य स्वागत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर में शुक्रवार, 4 जुलाई को दिव्य अवतार श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रवाहिनी रथयात्रा का आयोजन श्री सत्य साईं सेवा समिति, रायपुर द्वारा किया जा रहा है।
महाराष्ट्र मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि यात्रा के तीसरे दिन मंडल सहित कई गांवों में स्वागत की तैयारी है। शुक्रवार को यात्रा सुबह 9 बजे से डांग बाड़ा से ग्राम भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी। सुबह 9:15 बजे जीई रोड पर महाराष्ट्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से 9.25 को गजानंद महाराज मंदिर, तात्यापारा समिति द्वारा और 9.35 को हनुमान मंदिर द्वारा भव्य स्वागत होगा।
काले ने आगे बताया कि आगे की यात्री सुबह 10.30 से 11.10 बजे ग्राम नकटी का और दोपहर 12 से 2 बजे तक ग्राम धर्मपुरामें स्वागत और भ्रमण होगा। वहीं 2.10 को जोनधी (चंपारण) के लिए रथ प्रस्थान करेगा। 3– 4 बजे जोनधी ग्राम में रथ का स्वागत एवं भ्रमण होगा। शाम 5 बजे नवागांव से कलश यात्रा (छत्तीसगढ़ी नृत्य सहित) स्वागत कर ग्राम भ्रमण उगेतारा ग्राम तक कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी शाम 7 बजे ग्राम उगेतरा पर आरती तत्पश्चात महाप्रसाद वितरण होगा।