दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कला एवं संस्कृति समिति सावन पर डांस और दीवाली पर करेगी रंगोली वर्कशाप

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति की ओर से सावन से कार्तिक के महीने तक होने वाले विभिन्न वर्कशाप और आयोजनों की प्लानिंग कर ली गई है। आगामी 27 जुलाई से सावन थीम पर डांस वर्कशाप से शुरू हुआ कार्यक्रम 12 अक्टूबर को आयोजित रंगोली वर्कशाप तक चलेगा। इन विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कला एवं संस्कृति समिति ने सभी को जिम्मेदारी सौंप दी है।

कला एवं संस्कृति समिति के प्रमुख अजय पोतदार ने बताया कि 25 जुलाई से मराठी श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। इस उपलक्ष्य पर रविवार, 27 जुलाई को सावन थीम पर एक दिवसीय डांस वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति समिति की देविका देशपांडे के नेतृत्व में डांस स्टेप सीखाया जाएगा। वहीं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव से पूर्व रविवार, 17 अगस्त को मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बतादें कि प्रति वर्ष बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े प्रतिमा बनाने में रूचि दिखाते है।

कला एवं संस्कृति समिति की महिला प्रमुख भारती पलसोदकर ने बताया कि मंडल द्वारा आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के दौरान 29 अगस्त को भजन संध्या का आयोजन टीम के सदस्य सुकृत गनोदवाले और सुमीत मोड़क के नेतृत्व में होगा। वहीं 3 सितंबर को कमल ताई शेष सुगम संगीत स्पर्धा का आयोजन कला एवं संस्कृति समिति के समन्वयक आचार्य रंजन मोड़क के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

भारती ने आगे बताया कि गणेशोत्सव के बाद मंडल में भागवत कथा का आयोजन होना है। इस दौरान एक दिन समिति की ओर से भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जिसकी तिथि अभी तय नहीं की गई है। कार्यक्रम के श्रृंखला की अगली कड़ी में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गरबा आयोजित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं दीपावली त्योहार के पूर्व 12 अक्टूबर को रंगोली पर वर्कशाप का आयोजन शेखर क्षीरसागर और सोनल फडनवीस के मार्गदर्शन में होगा। आज हुई बैठक में अजय पोतदार, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, सुकृत गनोदवाले, सुमीत मोड़क, वैशाख कुसरे, श्यामल जोशी, देविका देशपांडे, मनीषा मुकादम, धनश्री पेड़से, वर्षा जाधव, सुरेखा गायकवाड़, अनिता लांगे, पुष्पा भोसले, नीरजा भोसले,  सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।