महिलाओं में अनोखी शक्ति... जो घर, परिवार और समाज को लेकर चलती हैः विशाखा
2025-07-17 07:02 AM
418
- अवंती विहार केंद्र की संयोजिका बनीं सुदेशना मेने, पुरानी संयोजिका नीता भंडारकर को दी गई विदाई
रायपुर। महिलाओं में अनोखी शक्ति होती है, यह घर, परिवार और समाज को लेकर चलती है। महिलाओं का समाज में योगदान अच्छा प्रशंसनीय है, यह भविष्य में भी रहेगा। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने मंडल के अवंती विहार महिला केंद्र की मासिक बैठक में कहीं। इस अवसर पर केंद्र ने नई संयोजिका सुदेशना मेने की केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पुरानी संयोजिका नीता भंडारकर को विदाई दी गई। बतादें कि नीता भंडारकर ने 12 वर्षों की केंद्र के संयोजिका की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना, दीप प्रज्ज्वलन, शंखनाद और गायत्री मंत्र के साथ की गई। पुरानी संयोजिका और सहसंयोजिकाओं ने नई संयोजिका और सहसंयोजिकाओं को केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। गीता दलाल ने बैठक में शामिल सभी लोगों से महाराष्ट्र मंडल की सदस्यता लेने का आग्रह किया और कहां कि यह जो महाराष्ट्र मंडल है वह श्रीमंत महाराष्ट्र मंडल है। हम श्रीमंत महाराष्ट्र मंडल के सदस्य हैं।
इसके उपरांत बिन्दी लगाओ गेम खेला गया, जिसमें प्रथम छाया ताई भवाडकर, द्वितीय सौ सरयू तंबोली तृतीय सौ सुमिता भंडारी रही। अपनी विदाई को संयोजिका नीता भंडारकर भावुक हो गई। नवीन संयोजिका सुदेशना मेने, सहसंयोजिका जागृति भाकरे, छाया महाजन, शुभदा चौधरी, पूजा भंडारी बनीं। कार्यक्रम में रजनी असवले, गीता हाटे, अनघा असवले, अपर्णा महाजन, सुमिता भंडारी, कामिनी भंडारी, अनुया तुमडे, छाया भवाडकर, निशा उमाठे, वसुधा हिरडे, नंदिनी कोल्हे, नीता पालकर, जया अकोलकर, अर्पिता अकोलकर, मनीषा चौखंडे मीना इंगलीकर, भारती देवरानकर, लक्ष्मी जिल्हारे, पल्लवी भावे, रेणुका जोशी, सरयू तंबोली, श्वेता फटाले, करिश्मा भूरे, लीना मजूमदार, तृप्ति तामस्कर उपस्थित थीं। बैठक में आभार प्रदर्शन छाया महाजन ने किया।