‘देवरानी-जेठानी’ के प्रेम की सभी ने की प्रसंशा... गानों की धुन के साथ खेला हाऊजी
- संत ज्ञानेश्वर स्कूल में हुई वल्लभनगर केंद्र की मासिक बैठक
रायपुर। आज के एकल परिवार सिद्धांत के बीच लगभग हर घऱ में देवरानी और जेठानी की आपस में नहीं बनती। किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद और मनभेद दोनों होते है। ऐसे में वल्लभनगर महिला केंद्र की मेहमान अनिता चौहान और हेतल चौहान के देवरानी-जेठानी वाले प्रेम को देखकर सभी ने खूब प्रशंसा की। सभी महिलाएं संत ज्ञानेश्वर स्कूल में आयोजित वल्लभ नगर महिला केंद्र की मासिक बैठक में पहुंचे थे।

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने अनिता और हेतल दोनों देवरानी और जेठानी को एक साथ रहते 12 सा हो गए। तब से लेकर अब तक दोनों किसी भी फंक्शन में एक जैसे गेटअप में आती है। एक जैसी साड़ी, गहने, मेकअप, चूड़ी , खाना सब एक जैसा ही होता है। दोनों की पसंद और नापसंद भी एक जैसे ही है। दोनों मिल जुलकर रहती है और परिवार को भी जोड़कर रखती है। अनिता और हेतल ने बताया कि रिश्तेदार भी हमें यदि कोई गिफ्ट देते या कपड़ा, साड़ी, खरीदते है तो एक जैसा ही देते है। घर के लोग भी हमारे लिए एक जैसा सामान लाते है। घर में कोई भी चीज दो आती है और वह भी एक जैसे होती है।

तोपखानेवाले ने आगे बताया कि बैठक में सर्वप्रथम हरतालिका के पूर्व सावन थीम पर तीज उत्सव मनाने पर विचार किया गया। इसके बाद केंद्र की सदस्य शुभांगी आप्टे ने ताश के पत्तों में सभी को रोचक खेल खिलाए, जिसे सभी ने खूब एंजाय किया। इसके बाद गानों की धून में सभी से हाउजी खेला। गानों में कुछ नंबर छिपे थे, जिसका हाउजी की टिकट में लोगों को ढ़ूढना था। सभी ने इसे खूब मजा लिया।
महिलाओं को दूसरा सरप्राइज गेम विठालकर ने खिलाया। उन्होंने खेल-खेल ही में महिलाओं को ड्रेसिंग सेंस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आप क्या पहने कि आप लोगों से अलग हटकर दिखे। इस अवसर पर तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।