दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में अब 10 नहीं 3 अगस्त को नगर स्तगरीय अंताक्षरी स्पर्धा

-  एक दिवसीय आयोजन में चार- चार खिलाड़ियों वाली 30 टीमें करेंगी विजेता बनने के लिए प्रतिस्‍पर्धा 

- 9 अगस्त को राखी और लोगों के अनुरोध पर बदली गई तारीख

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल द्वारा रविवार 10 अगस्त को आयोजित  नगर स्‍तरीय अंताक्षरी स्‍पर्धा अब रविवार, 3 अगस्‍त को आयोजित की जाएगी। मंडल की खूलकूद समिति और कला व संस्‍कृति समिति की ओर से आयोजित की जाने वाली यह प्रतियोगिता इस बार एक दिवसीय होगी। बतादें कि 9 अगस्त को राखी और लोगों के अनुरोध पर कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है।

मंडल की उपाध्‍यक्ष और खेलकूद समिति की समन्‍वयक गीता दलाल ने बताया कि एक दिवसीय अंताक्षरी स्‍पर्धा में 30 टीमें हिस्‍सा लेंगी और प्रत्‍येक टीम में चार खिलाड़ी होंगे। अंताक्षरी में दिलचस्‍पी रखने वाले खिलाड़ियों के पास यदि टीम नहीं है, तो भी वे अपने नाम का पंजीयन करवाकर स्‍पर्धा में शामिल हो सकते हैं। आयोजन समिति ऐसे अन्‍य प्रतिभागियों को मिलाकर टीम बनाई जाएगी।

आयोजन समिति की सह संयोजिका मालती मिश्रा के मुताबिक 30 टीमों के बीच पांच राउंड के मैच होंगे। सभी राउंड में छह टीमें होंगी। हर राउंड में छह स्‍लाट के माध्‍यम से स्पर्धा होगी और उस पर आधारित नंबरिंग होगी।सर्वाधिक नंबर वाला उस राउंड का विजेता होगा। स्‍पर्धा की मजेदार और मनोरंजक बात यह भी होगी कि प्रत्‍येक राउंड के स्‍लाट भी अलग- अलग होंगे। किसी भी राउंड का स्‍लाट अन्‍य किसी राउंड की स्‍पर्धा के स्‍लाट के मेल नहीं खाएगा। अत: सभागृह में उपस्थित भावी राउंड के खिलाड़ी इस बात का अनुमान नहीं लगा पाएंगे कि उनके राउंड में किस तरह के स्‍लाट होंगे। 

गीता दलाल के अनुसार इस तरह अंताक्षरी स्‍पर्धा की आयोजन समिति पहले से ही लगभग 40 स्‍लाट की तकनीक और स्क्रिप्‍ट के साथ तैयारी के साथ प्रतियोगिता का आगाज करेगी। इन स्‍लाट में दम शराज, धुन पहचानो, शब्‍द पर आधारित, सिचुएशन पर आधारित, अंतरा पहचानो, मुखड़ा पहचानो, खेलो अंताक्षरी जैसी अनेकानेक राउंड हो सकते हैं। स्‍पर्धा में पांच राउंड के पांच विजेताओं के बीच शाम छह बजे फाइनल मुकाबला होगा। इसमें विजेता, उप विजेता और तीसरे स्‍थान वाली टीम को नकद पुरस्‍कार, शील्‍ड- कप, प्रमाण पत्र के साथ व्‍यक्तिगत स्‍मृति चिह्न भी दिए जाएंगे। हालांकि प्रत्‍येक प्रतिभागी के लिए भी स्‍मृति चिह्न और प्रमाण पत्र की व्‍यवस्‍था की गई है।