दिव्य महाराष्ट्र मंडल

देखें तस्वीरें..... संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मनाया गया ग्रीन-डे...... ग्रीन फूड और ग्रीन ड्रेस में स्कूल पहुंचे बच्चे

रायपुर। टिफीन में ग्रीन पराठा, चीला, पुरी, पास्ता, फ्रूट्स, भिंडी की सब्जी लेकर ग्रीन ड्रेस कोड के साथ संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे शनिवार को ग्रीन डे मनाने स्कूल पहुंचे।

6

ग्रीन डे को लेकर जितना उत्साह बच्चों में था उससे अधिक उत्साह शिक्षकों में देखा गया। शिक्षक के साथ स्कूल के प्राचार्य भी ग्रीन ड्रेस में नजर आए।

बच्चों ने साथ मिलकर शिक्षकों और प्राचार्यों ने ग्रीन डे सेलिब्रेट किया। मौका था महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में ग्रीन डे सेलिब्रेशन का।

प्री- प्राइमरी इंचार्ज शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि हरा रंग जीवन विकास और उर्वरता का प्रतीक है। नर्सरी, पीपी वन और पीपी टू के बच्चों ने ग्रीन डे मनाया। सभी बच्चे हरे रंग के ड्रेस कोड में पहुंचे थे।

बच्चों ने अपने टिफीन बाक्स में भी ग्रीन पराठा, चीला, पुरी, पास्ता, फ्रूट्स, भिंडी की सब्जी और अन्य ग्रीन  वेजिटेबल लेकर आए थे।

अस्मिता कुसरे ने आगे बताया कि कुछ बच्चें पेड़ बनकर आए थे। प्राचार्य मनीष गोवर्धन भी  बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्दन किया। बच्चों ने प्राचार्य को आक्सीजन का पौधा भेंट किया।

इस अवसर पर प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए रेसिटेशन काम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया रेसिटेशन काम्पिटिशन का नेतृत्व सुरेखा नायक, शिखा गुप्ता द्वारा किया गया। निर्णायक के तौर पर विनीता सुंदरानी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

नर्सरी से जिज्ञासा, चैतन्य, भावना ने तो पीपी वन से विवान, निकिता, अमायरा और पीपी टू से अद्विक, वंश, गीताली, रेयांश, रिहाना ने एक्शन के साथ कविताओं की प्रस्तुति दी।