दिव्य महाराष्ट्र मंडल

आज की मेहनत कल देगी सुकून... पर्यावरण समिति ने ग्राम रूही में रोपे पौधे

रायपुर। शिक्षा, दान, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में आज की गई मेहनत हमें कल यानी भविष्य में सुकून देती है। महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जो आज मेहनत कर रही है, उनका दूरगामी परिणाम हमें भविष्य में सुकून देगा। समिति के सदस्यों ने रविवार, 27 जुलाई को दुर्ग जिले के ग्राम रूही (जामगांव-एम) में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया।

पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर ने बताया कि समिति द्वारा राजधानी से लगे दुर्ग जिले के ग्राम रूही (जांमगांव-एम) में महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद शशांक मोघे की निजी भूमि पर पौधोरोपण किया। इस दौरान जामुन, जाम, आंवला, पपीता, सीताफल, फलों के पौधे और छायादार पौधों में नीम, करंज, कचनार के 150 पौधे रोपे गए। अभियान में समिति के प्रमुख वैभव बर्वेअनघा करकशेअर्चना मुकादम, अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, शशांक मोघे, समीर मोघे, गणेशा जाधव, दिनकर करकशे, अर्चना पराडकर शामिल हुए।