‘एक राखी जवानों के नाम’... बच्चों ने बनाई सुंदर-सुंदर राखियां
2025-07-30 07:59 AM
137
रायपुर। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में जुटे हमारी सेना के जवानों के लिए महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की बच्चियों ने सुंदर-सुंदर राखी बनाई और अपने शुभकामना संदेश भी लिखे। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि अपने हाथों से राखी बनाने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था। फिर जवानों के इसे भेजना है तो बच्चों ने दोगुने उत्साह के साथ राखी बनाई।

स्कूल की शिक्षिका अराधना लाल ने बताया कि शिक्षिका सुदेवी विश्वास और अपर्णा आठले के मार्गदर्शन में कक्षा पहली से 5वीं तक के बच्चों ने राखियां बनाई। राखी बनाने के लिए बच्चे घर से रेशम, मोती, फेवीकोल, स्टार के साथ सजावट के कई सामान लेकर आए थे। बच्चों ने रंगबिरंगी तरह-तरह की राखियां बनाई। वहीं कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों में उत्साह देखा गया। बच्चों ने ग्रुप में बैठकर राखियां बनाई।

लाल मैडम ने बताया कि इस राखियों को बच्चों ने अपने-अपने नाम और पते के साथ अलग-अलग लिफाफे में पैक किया है। जिसे प्रशासनिक माध्यम से 'राखियों को जवानों तक भेजने की तैयारी है'
