अंताक्षरी दूसरा राउंडः शिवरंजनी ग्रुप विजयी.... सुर संतृप्ति ने दी कांटे की टक्कर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ में चल रही अंताक्षरी प्रतियोगिता का दूसरा राउंडा काफी रोमांचक रहा। इस राउंड में शिवरंजनी ग्रुप स्पर्धा ने प्रारंभ से ही बढ़त बनाए रखा। जिसे ग्रुप ने जीत में तब्दील किया। बजर राउंड को एकतरफा चेस करते हुए टीम ने लगातार चार गाने सही गाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली।

शिवरंजनी ग्रुप को कांटे की टक्कर सुर संतृप्ति ग्रुप के सदस्यों ने दी। इस टीम ने बजर राउंड में एक हसीना थी... एक दीवाना था.., आंखों से तूने ये क्या कह दिया गीत को पहचाना है।

सुर संतृप्ति ने बजर राउंड में शिवरंजनी के विजय रथ को रोका। इससे पहले बजर राउंड में शिवरंजनी ग्रुप ने पालकी में हो के सवार चली रे... चांद सिफारिश.. आंखें खुली हो या हो बंद और परदेशियां... गीत को गाकर 400 अंक बटोर लिए।

दूसरे राउंड में शिवरंजनी ग्रुप को 900 अंक, सुर संतृप्ति को 800, अरपा ग्रुप को 400, हमसे हैं जमाना को 250, सावन आया है 2025 को 200 और सरगम ग्रुप को 100 अंक मिले। बतादें कि सरगम ग्रुप महाराष्ट्र मंडल में संचालित फिजियोथैरेपी सेंटर के डाक्टरों की टीम हैं।




