दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने किया वृक्षाबंधन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति के आव्हान पर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने रक्षाबंधन से पहले वृक्षाबंधन मनाया। विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा पीपी- 2 तक के बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया बच्चे मिठाई और राखियां लेकर आए थे।

कक्षा शिक्षिका सुरेखा, हार्दिका शिखा गुप्ता, अस्मिता कुसरे इनके मार्गदर्शन में बच्चों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र से बांधकर रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। प्री प्राइमरी के बच्चों ने प्राचार्य मनीष गोवर्धन सर को भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाइयां दी। इसके साथ बच्चों ने शाला परिसर में लगे नीम के पौधे को रक्षा सूत्र बांधा।