इस स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने कर्तव्यों के पालन का लें संकल्पः काले
रायपुर। आज 15 अगस्त के दिन मैं सुबह घर से निकला और मंडल पहुंचने तक मुझे बहुत से सफाई कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते नजर आए। उन्होंने यह बिल्कुल नहीं सोचा का आज छुट्टी का दिन है। हम सभी को भी अपने कर्तव्यों का इसी तरह पालन करने का संकल्प आज लेना होगा। तभी हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर पाएंगे। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने 15 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल के में आयोजित ध्वजारोपण कार्यक्रम में ध्वजारोहण के उपरांत कहीं।

काले ने आगे उपस्थित जनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम यहां स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ और 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की है। हमें स्वदेशी प्रोडक्ट को अपनाने का संकल्प लेना होगा।

मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर ने कहा कि आज हमें नवासी और उनहत्तर, उनसठ को समझना होगा। क्योंकि आजकल के बच्चे हिंदी वर्णमाला के उनतीस, उनचालीस, उनसठ, उनहत्तर, उनयासी जैसे अंकों को समझ नहीं पाते है और परिजनों से इसका मतलब पूछ लेते है। ऐसे में हमें हिंदी के प्रति सजगता दिखानी होगी। यहीं हमारी सच्ची स्वतंत्रता कहलाएगी।

इस अवसर पर दिव्यांग बालिका महालक्ष्मी साहू, संजना टंडन, सीमा सारथी और कम्लेश्वरी साहू ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दीपक किरवईवाले, योगेश शर्मा, सुबोध टोले, दीपक पात्रीकर, निरंजन पंडित, नवीन देशमुख, सचिंद्र देशमुख, अभय भागवतकर, किशोर साहू, नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, आस्था काले, मंडल प्रबंधक बी नंदिनी नायडू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।