यशोदा-कृष्ण बन पहुंचे मां और बेटा... साक्षी बनीं सावन क्वीन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सुंदर नगर महिला केंद्र द्वारा बीते दिनों सावन उत्सव और कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मैया यशोदा और बाल कृष्ण के रूप में पहुंचे साक्षी और मौर्या ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर महिलाओं ने सुंदर सावन और जन्माष्टमी के गीतों में नृत्य भी किया।

सुंदर नगर केंद्र की संयोजिका स्मिता टेंबे और सहसंयोजिका हार्दिका बोबड़े ने बताया कि सावन उत्सव के दौरान हाउजी गेम खेला गया। जिसमें प्रथम प्राची शिवणकर, द्वितीय अंकिता किरवई, तृतीय सोनम गणोनवाले रही। कार्यक्रम में सावन क्वीन साक्षी जोशी को चुना गया। वहीं साक्षी और उनका बेटा मोर्या जोशी मैया यशोदा और बालकृष्ण के रुप में पहुंचा था। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।