जन्माष्टमी के दिन भी महिला केंद्रों में हुआ रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति के हर शनिवार को शुरू किया गया राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का अभियान इस शनिवार, 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन भी उत्साह के साथ जारी रहा। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र के सभी महिलाओं ने राम मंदिर में हनुमान चालीसा और रामरक्षा का पाठ किया। उसके बाद कोई राधा और कोई कान्हा बनकर सभी लोगों ने मिलकर जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया। भगवान कृष्ण के भजन गाए और आरती गाकर प्रसाद वितरण किया।

आस्था काले ने आगे बताया कि बूढ़ापारा द्वारा किए गए आयोजन में अपर्णा मोघे, अंजली नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, रीता लोखंडे, सुचिता काले, सविता मोघे, सुनिता साठे, दीपाली बर्वे, हेमा बर्वे, जयश्री केलकर, हेमा पराडकर, माला करकशे, दीपाली करकशे, दम्यंती देशपांडे, भारती घाटगे प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं। वहीं अमलीडीह केंद्र की महिलाओं द्वारा किए गए पाठ के दौरान अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाड़े, अर्चना अधर्माधिकारी और अरूणा अय्यर उपस्थित रहीं।

काले ने आगे बताया कि इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या चारूशीलादेव के घर पर एकत्रित होकर हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस अवसर पर जन्माष्टमी के भजन गाए गए और सभी को गोपाल काला वितरित किया गया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, अपर्णा काळेले, चारुशीला देव, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, अनुपमा बोधनकर, सुनीता कुलकर्णी, गौरी क्षीरसागर, संगीता निमोणकर, अवंती अग्निहोत्री और अर्चना मुकादम उपस्थित रहीं। इसी तरह हनुमान मंदिर में हनुमान तात्यापारा में हनुमान चालीसा और रामरक्षा का पाठ तात्यापारा केंद्र के सदस्यों ने किया। इस दौरान निशा राहटगांवकर, शोभा शेष, नमिता शेष, सुरेखा हिशीकर, हर्षा कुसरे, नेहा दोनगांवकर, सुरभि शेष, स्वाति परमानंद, रेखा दोनगांवकर, माधुरी सिंगवेकर और कुमुद कान्हे उपस्थित रहीं।