कोटा- बूढापारा केंद्र की महिलाओं ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी
2025-08-21 11:03 AM
309
0- महाराष्ट्र मंडल के दोनों केंद्रों की प्रतिभागियों ने कृष्ण- गापियों के नृत्य करने के साथ गाए हिंदी- मराठी के भजन, राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ भी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के कोटा और बूढ़ापारा केंद्रों की महिलाओं ने कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर हिंदी, मराठी भजनों के साथ महिलाओं ने गोपियों के नृत्य किए। साथ ही मनोरंजक खेल खेले। बूढ़ापारा केंद्रों की महिलाओं ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ कर अपने साप्ताहिक अभियान को गति दी।

युवा समिति की प्रमुख डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि कुसुम वसंत मालेवर के निवास पर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बचपन के चंचल और शरारती स्वभाव को गोपाल काला के माध्यम से दोबारा जीने की कोशिश की गई। सुमधुर भजन- कीर्तन के भक्तिमय वातावरण में लाई, दही, अचार सहित अन्य विभिन्न सामग्रियों के साथ बनाए गए स्वादिष्ट गोपाल काला का भोग लगाया गया। जन्माष्टमी उत्सव में माधुरी इंगोले, वैशाली पुरोहित, वंदना कालमेघ, कुसुम मालेवर, तेजल चोपकर, प्रीति यादव, सुलक्षणा शेंडे, मोना भिड़े, आरती दीवाते, साक्षी परमानंद सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित रहीं।
इधर बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। दीपाली बर्वे ने कृष्ण की वेशभूषा में कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। इस अवसर पर आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले, अर्पणा मोघे, अंजलि नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, रीता लोखंडे, सुचित्रा काले, सविता मोघे, सुनीता साठे, हेमा बर्वे, जयश्री केलकर, हेमा पराडकर, माला करकशे, दीपाली करकशे, दमयंती देशपांडे, भारती घाटगे सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित रही।