संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों जाना अपने गणपति बप्पा को
रायपुर। इन दिनों घर-घर में गणपति बप्पा विराजे है। ऐसे में बच्चों के मन में ढेर सारे सवाल उठते है। गणेश जी की सूंड क्यों है, उनके एक दांत टूटा क्यों हैं। गणेश की पूजा हम क्यों करते है... न जाने ऐसे कितने सवाल बच्चों के मन में उठते है। इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में श्रीगणेश सेलिब्रेशन किया गया।
शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि शुक्रवार सुबह मार्निंग असेंबली में कक्षा चौथी के भोज कृष्ण साहू ने गणपति की वेशभूषा में सभी का ध्यान खींचा। जिसके बाद भगवान श्री गणेश की आरती की गई। फिर शिक्षिका विनिता सुंदरानी ने बच्चों के भगवान श्रीगणेश से जुड़ी रोचक बातें बताई। गणेश जी के सूंड, एक टूटे हुए दांत, और प्रथम पूज्य होने की कथा सुनाई।
शिक्षिका अंजलि गुप्ता ने बच्चों को नुआखाई की बधाई देते हुए उन्हें नुवाखाई का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि नुआखाई का पर्व नई फसल के आगमन के लिए किया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चे मौजूद थे।