क्रेयॉन, ऐक्रेलिक पेंट और स्केचिंग कर बच्चों ने अपने ‘बप्पा’ को किया साकार
2025-09-01 05:54 PM
123
- सुलेख और निबंध लेखन में बच्चों ने दिखाया टैलेंट
रायुपर। गणपति उत्सव में बप्पा का स्क्रैच बनाना और उसमें रंग भरना हो तो सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा जाता है। हाथों में क्रेयॉन कलर और ऐक्रेलिक पेंट लेकर बच्चों ने गणपति की एक से बढ़कर एक पेटिंग बनाई। कुछ बच्चों ने तो पेंसिंल स्क्रैच से गणपति को इतना सुंदर साकार रूप दिया कि निर्णायकों को उत्तम चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौका था महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में नगर स्तरीय शालेय विद्यार्थी निबंध लेखन और चित्रकला स्पर्धा का।

सोमवार 1 सितंबर को महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में बच्चों की अनोखी प्रतिभा नजर आई। सभी बच्चों का टैलेंट एक से बढ़कर एक था। बात कलरिंग की हो या सुलेख और निबंध प्रतियोगिता की। बच्चों ने गजब का जलवा बिखेरा। स्पर्धा में विजयी बच्चों को मंडल की युवा समिति की ओर से प्रमाण पत्र और प्रथम, द्वितीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। महाराष्ट्र मंडळ के युवा समिति की प्रमुख शुचिता देशमुख ने बताया कि युवा समिति की ओर से कलरिंग, निबंध, सुलेख का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों के साथ श्री बालाजी विद्या मंदिर, माता सुंदरी काली बाड़ी स्कूल, लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने सहभागिता निभाई।

युवा समिति की रीना बाबर ने बताया कि बच्चों श्रीगणेश की स्कैच में शानदार रंग भरें। बच्चों ने सभी चित्रों में इतना अच्छे से कलरिंग की थी कि निर्णायक शुभांगी विश्वास देशमुख को विजेता के चयन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने सभी चित्रों का अवलोकन कर विजेता का चयन किया। रंग भरो स्पर्धा में एसडीवी स्कूल की पीपी-2 की हंसिका प्रथम रही। वहीं बालाजी स्कूल के काव्यांश साहू द्वितीय और एसडीवी के रेयांश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। छठवीं से आठवीं के बच्चों के लिए चित्रकला स्पर्धा में एसडीवी की शिवानी गोस्वामी प्रथम, बालाजी स्कूल की रूचिका सेनापति द्वितीय और संत ज्ञानेश्वर के हिमांशु साहू और अंजलि राव संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे।

रीना ने आगे बताया कि कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए चित्रकला स्पर्धा में बाजाली स्कूल की नेहा लूहा प्रथम और देवांश दूसरे स्थान पर रहे। वहीं संत ज्ञानेश्वरकी रुचि साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख स्पर्धा में लक्ष्मीनारायण कन्या उ.मा. विद्याय की तेजस्विनी यादव प्रथम, बालाजी स्कूल के बी कीर्थन द्वितीय और लक्ष्मी नारायण कन्या स्कूल की फरहा पटेल तृतीय स्था पर रही। बच्चों लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक पर कथाओं पर आधारित राइटप लेखन के लिए दिया गया था। इसी तरह सोशल मीडिया का छात्र जीवन पर प्रभाव पर हुए निबंध प्रतियोगिता में माता सुंदरी काली बाड़ी स्कूल के भरत सोना प्रथम, संत ज्ञानेश्वर की अनामिका पांडे द्वितीय और लक्ष्मीनारायण कन्या स्कूल की वृंदा कुंभकार तीसरे स्थान पर रही।