गरबा उत्सव का दूसरा दिन.... भारतीय परिधान पर नजर आई गरबा की टोली
2025-09-28 09:22 PM
864
- देर रात तक गरबा की धून में थिकरते रहे युवा
रायपुर। नवरात्र का उत्सव हो और गरबा की बात हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां महाराष्ट्र मंडल में आयोजित दो दिवसीय गरबा उत्सव के दूसरे दिन रविवार, 28 सितंबर को गरबा प्रेमियों में जमकर उत्साह नजर आया। दूसरे दिन का गरबा उत्सव पूरी तरह भारतीय परिधान और गरबा के ट्रेडिशनल ड्रेस में आयोजित था। शाम चढ़ने के साथ जैसे जैसे प्रतिभागी गरबा ग्राउड में पहुंचे तो महाराष्ट्र मंडळ का नजारा ऐसा लगा मानो मंडळ ने भारतीय संस्कृति उतर आई हो।

कला एवं संस्कृति समिति की प्रमुख भारती पलसोदकर ने बताया कि गरबा के पारंपरिक ड्रेस में पहुंचे प्रतिभागियों ने तीन घंटे तक जमकर थिरके। एक के बाद एक लगातार बजते गरबा गीतों में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा किया। फ्री स्टाइल में गरबा कर भक्तों में मां दुर्गा की आराधना की।

गरबा महोत्सव में दूसरे दिन गरबा शुरू करने से पूर्व मां दुर्गा की पूजा- अर्चना और आरती की गई। महाराष्ट्र मंडल भवन के लान एरिया में बनाए गए सर्कल में प्रतिभागियों ने जमकर गरबा खेला। रात चढ़ने के साथ वहां गरबा खेलने वालों के साथ दर्शकों की अच्छी भीड़ जुट गई। गरबा आयोजन समिति के प्रभारी अजय पोतदार ने बताया कि मंडल द्वारा प्रतिवर्ष गरबा उत्सव का आयोजन मंडल के सदस्यों के लिए किया जाता है। हर वर्ष इस कार्यक्रम में सभी की अच्छी सहभागिता रहती है।